'थप्पड़' फिल्म का बजट 22 करोड़ रुपए का है। इस फिल्म को भारत में 2300 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'थप्पड़' फिल्म में लीड रोल में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) हैं और उनके अलावा पवैल गुलाटी, माया सराओ, रत्ना पाठक, तनवी आजमी, कुमुद मिश्रा, गीतिका वैद्य, राम कपूर और दीया मिर्जा (Dia Mirza) भी फिल्म में हैं। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने भले ही पहले दिन उम्मीद से कम कमाई की हो, लेकिन माना जा रहा है वीकेंड पर थप्पड़ अच्छा खासा कलेक्शन करेगी।