
Taapsee pannu
इस साल बैक-टू-बैक तीन फिल्मों की शूटिंग कर रही अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने कॅरियर की बुलंदियों पर हैं। अप्रेल के महीने में ही एक्ट्रेस आदि पिन्नीशेट्टी की तेलुगू फिल्म 'मुल्क' की शूटिंग में व्यस्त रहीं और इसके बाद वह फिलहाल 'मनमर्जियां' की शूटिंग कर रही हैं। फिलहाल तापसी पंजाब के खूबसूरत गांवों में अपना समय बिता रही हैं, जिनसे वह जुड़ी हुई हैं। संयोग से उसके को-स्टार विक्की कौशल भी एक हार्डकोर पंजाबी हैं, जिसके चलते दोनों एक्टर ने सेट पर हंसी-मजाक का एक दोस्ताना माहौल बनाया।
टेक्सट मैसेज भी भेजा:
तापसी और विक्की दोनों ही पंजाबी हैं, जो पंजाबी खाने, गाने और ट्रेडिशन को पसंद करते हैं। विक्की अच्छी तरह पंजाबी बोल लेते हैं, जबकि तापसी बचपन से ही गुरुमुखी पढ़ना और लिखना जानती हैं, और अपने इस स्किल का इस्तेमाल करते हुए वह विक्की को गुरुमुखी पढ़ना और लिखना सिखा रही हैं। अमृतसर में 'मनमर्जियां' की शूटिंग के दौरान, तापसी ने इसके अल्फाबेट के बारे में विक्की से सवाल किए और उसे गुरुमुखी नोट पैड का इस्तेमाल करते हुए टेक्स्ट मैसेज भी भेजा और फिर उसे ट्रांसलेट भी किया, ताकि उनके स्टूडेंट की क्लास लगातार चलती रहे।
मैं काफी सरप्राइज हुई:
इस बारे में पूछे जाने पर तापसी ने कहा, 'जब मैंने देखा कि विक्की इतनी अच्छी पंजाबी बोलता है, तब मैं काफी सरप्राइज़ हुई। मुंबई में अक्सर ऐसा सुनने को मिलता नहीं है। अमृतसर में बहुत सारे साइन बोर्ड और होर्डिंग पंजाबी में थे, जिसे पढ़ना हमारे लिए एक फन एक्टिविटी बन गई। मैंने 10वीं तक स्कूल में पंजाबी की पढ़ाई की है, इसलिए मैं पंजाबी स्क्रिप्ट में अच्छी तरह पढ़ना और लिखना जानती हूँ। विक्की भी अच्छी तरह पंजाबी पढ़ सकता था है, लेकिन कुछ वर्ड और अल्फाबेट को पढ़ने-लिखने में उसकी मदद करना काफी मजेदार था, जिसके बारे में वह श्योर नहीं है। इससे मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गए।' ऐसा लगता है कि, तापसी एक प्रतिभाशाली एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अमेज़िंग टीचर और स्ट्रिक्ट टास्कमास्टर भी हैं।
मनमर्जियां से युवा खुद को जोड़ पाएंगे:
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग खत्म कर ली है। उन्होंने कहा है कि आज के युवा खुद को इस फिल्म से जोड़ पाएंगे। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाब की एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और विकी कौशल भी भूमिका निभा रहे हैं। तापसी ने एक बयान में कहा, ''इस फिल्म ने सही मायने में हमारे अंदर की खुशी को दर्शाया है। इस फिल्म ने मुझे उन दिनों के याद दिला दी जब मैं अपने परिवार के साथ पंजाब जाती थी और इससे मुझे किरदार से जुडऩे में मदद मिली। मैं इस फिल्म के दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं क्योंकि मैं मानती हूं कि यह फिल्म युवाओं से जुड़ी हुई है।
Published on:
19 Apr 2018 07:07 pm
