Taapsee Pannu Wedding Video Leaked: तापसी पन्नू ने अपनी शादी बहुत ही सीक्रेट तरीके से की है, लेकिन अब उनकी शादी का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इसमें तापसी पन्नू लाल जोड़ा पहने स्टेज पर जाती दिख रहीं हैं। इसके बाद वो बॉयफ्रेंड मैथियस बो को वरमाला पहना रही हैं। तापसी की शादी का ये वीडियो रेडिट पर पोस्ट किया गया है।