24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / तैमूर को भा गई फोटोग्राफर्स की नौकरी, घर में फोन का कैमरा दिखाकर करते हैं- खिचिक खिचिक

तैमूर को भा गई फोटोग्राफर्स की नौकरी, घर में फोन का कैमरा दिखाकर करते हैं- खिचिक खिचिक

Taimur Ali Khan ने इन दिनों अपने फन के लिए एक नया गेम सोच लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 7 May 2019, 8:48 AM IST

तैमूर को भा गई फोटोग्राफर्स की नौकरी, घर में फोन का कैमरा दिखाकर करते हैं- खिचिक खिचिक

तैमूर को भा गई फोटोग्राफर्स की नौकरी, घर में फोन का कैमरा दिखाकर करते हैं- खिचिक खिचिक

बॅालीवुड एक्टर Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan का बेटा Taimur Ali Khan आज पूरे देश का सबसे चहीता Star Kid बन गया है। उनकी एक Photos या Videosएक झटके में वायरल हो जाती है। फैंस जानने को बेताब रहते हैं की तैमूर कैसे हैं और क्या-क्या क्यूट हरकते करते हैं। इसी के चलते हाल में सैफ ने तैमूर से जुड़ी एक क्यूट बात मीडिया संग शेयर की।

तैमूर ने इन दिनों अपने फन के लिए एक नया गेम सोच लिया है। फोटोग्राफर्स का चहेता तैमूर कई बार मुंह से 'खिचिक-खिचिक' की आवाजें निकालते हैं और खुद के फोटोग्राफर होने का दिखावा भी करते हैं। सैफ अली खान ने बताया कि तैमूर ने 'मीडिया' और 'मीडियावाले' जैसे शब्द बोलना सीख लिया है।

सैफ ने कहा कि मीडिया के लिए उनसे और करीना से ज्यादा दिलचस्पी का विषय उनका बेटा तैमूर बन चुका है। तैमूर कई बार घर में फोन लेकर मीडिया पर्सन बनने का दिखावा करता है।

सैफ ने आगे कहा, 'टिमटिम (तैमूर) फोटोग्राफर्स को मीडियावाले कहकर बुलाता है। उसको लगता है कि 'मीडियावाले' एक नाम है।साथ ही पसंदीदा खेलों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह लोगों की तरफ कैमरा दिखाकर 'खिचिक खिचिक खिचिक' की आवाजें निकालता है।'