31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Taimur Ali Khan की छोटी बहन संग तस्वीर क्लिक करवाते हुए वायरल हुई फोटो, बताया जा रहा करीना की बेटी

छोटी बच्ची संग तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) की तस्वीर हुई वायरल गोद में बच्ची को लिए पोज देते नज़र आए तैमूर सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) की बेटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 20 Feb 2021, 6:28 PM IST

Taimur Ali Khan Went Viral While Clicking Photo With Younger Sister

Taimur Ali Khan Went Viral While Clicking Photo With Younger Sister

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। करीना कपूर का नौंवा महीना चल रहा है। ऐसे में वह किसी भी वक्त अपने दूसरे बेबी को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में करीना के करीबी रिश्तेदार और फ्रेंड्स गिफ्ट्स भेज कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें करीना के बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) एक छोटी सी बच्ची के साथ दिखाई दे रहे हैं। जिसके बादल से खबरें सामने आ रही हैं कि करीना ने एक बच्ची को जन्म दिया है। चलिए आपको बतातें की आखिर पूरा माजरा क्या है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें तैमूर एक छोटी सी बच्ची के साथ नज़र आ रहे हैं। ऐसे में तस्वीर में नज़र आ रही नन्ही सी परी करीना की बेटी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि करीना ने एक बच्ची को जन्म दिया है। जिसके बाद से सुर्खियों का बज़ार गर्म है। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई बताएं तो यह करीना की फ्रेंड नैना की बेटी सिया की तस्वीर है। यह फोटो 12 नंवबर 2020 में क्लिक की गई थी। यह तस्वीर तब ली गई थी। जब करीना तैमूर संग अपनी फ्रेंड के घर दीवाली पार्टी पर गई थीं। उस वक्त तैमूर ने नन्ही सिया संग फोटो क्लिक की थी।

यह भी पढ़ें- बाइक चलाना Vivek Oberoi को पड़ा महंगा, हेलमेट और मास्क ना पहने पर मुंबई पुलिस ने काटा चालान

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है। वह करीना की दोस्त नैना ने ही पोस्ट की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नैना ने कैप्शन में लिखा है 'थैंक्यू बेबो, सिया ने पहला अपना पहला दोस्त बनाया है।' आपको बात दें करीना और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) ने हाल ही में मीडिया से प्राइवेसी की मांग की है। करीना और सैफ ने कहा है कि वह बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि जो तैमूर के साथ हुआ है। वह बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि वही उनके दूसरे बच्चे क साथ हो।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन