22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / तमन्ना और विजय का क्यों टूटा रिश्ता, रिलेशनशिप की जानें सच्चाई

तमन्ना और विजय का क्यों टूटा रिश्ता, रिलेशनशिप की जानें सच्चाई

Tamanna-Vijay Breakup: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की ब्रेकअप की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। इस बीच हाल ही में विजय ने रिलेशनशिप को लेकर इशारों में कुछ कहा है। चलिए जानते हैं उनकी दोस्ती की शुरुआत कैसे हुई और फिर रिश्ता किस वजह से टूटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 29 Mar 2025, 4:56 PM IST

Tamannaah Bhatia and Vijay Verma Breakup Reason

Tamannaah Bhatia and Vijay Verma Breakup Reason

Tamanna-Vijay Breakup Reason: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। दोनों की नजदीकियां 2023 में फिल्म लस्ट स्टोरीज़ 2 की शूटिंग के दौरान बढ़ीं और उसके बाद से दोनों को कई बार साथ में देखा गया। लेकिन हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं, जिसने फैंस को चौंका दिया।

विजय ने रिलेशनशिप को लेकर क्या कहा?

इस बीच तमन्ना से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में, एक्टर ने रिश्तों पर एक ताजा और हल्का-फुल्का नजरिया साझा किया। रिश्तों के नेचर के बारे में पूछे जाने पर, विजय वर्मा ने आईएएनएस से कहा, "रिश्तों के बारे में, आप सही कह रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर आप आइसक्रीम की तरह रिश्ते का आनंद लेते हैं, तो आप बहुत खुश रहेंगे। इसका मतलब है कि जो भी स्वाद आए उसे गले लगाओ और उसके साथ चलो।"

क्या था ब्रेकअप की वजह?

‘सियासत डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 35 साल की तमन्ना शादी करके घर बसाना चाहती थीं, जबकि 39 वर्षीय विजय इसके लिए तैयार नहीं थे। दोनों के बीच इसी बात को लेकर मतभेद बढ़ते गए और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया​।

रिश्ते में आई थी दूरियां!

शादी के मुद्दे पर आए दिन दोनों के बीच बहस होने लगी, जिससे उनका रिश्ता कमजोर पड़ता गया। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों को लगा कि उनकी प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं, और वे अब आगे साथ नहीं चल सकते​।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की कैसी बढ़ी थी नजदीकियां, अंकिता लोखंडे हो गई थी दूर

अभी भी हैं अच्छे दोस्त

अलग होने के बावजूद तमन्ना और विजय एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और दोस्त बने रहने का फैसला किया है। दोनों ने इस मुद्दे पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन करीबी सूत्रों के अनुसार, वे अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं और फिलहाल रिलेशनशिप से ब्रेक लेना चाहते हैं।

रवीना टंडन की होली पार्टी में हुए थे शामिल, लेकिन नहीं दिखे एक साथ

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, रवीना टंडन-अनिल थडानी के मुंबई स्थित घर पर होली पार्टी में शामिल हुए थे। दोनों एक ही छत के नीचे थे, लेकिन उन्हें एक साथ नहीं देखा गया।

दोनों अलग-अलग रंगोत्सव पार्टी में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर किसी भी तस्वीर में तमन्ना और विजय एक साथ पोज देते हुए नहीं दिखे थे। ऐसे में तब और भी ज्यादा अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।