तमन्ना भाटिया के जुड़े विजय वर्मा से दिल के तार
जब तमन्ना भाटिया से विजय वर्मा के साथ कनेक्शन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने स्वीकार किया कि हां, विजय वर्मा के साथ उनका स्पेशल बॉन्ड है। दोनों एकदम ऑरिजनल बॉन्ड शेयर करते हैं। वह बताती हैं, 'बिल्कुल हां, वह (विजय वर्मा) ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं बहुत ही ज्यादा व्यवस्थित तरीके से जुड़ी हुई हूं। हाई अर्चीविंग औरतों के साथ एक दिक्कत ये भी होती है कि हम ये सोचते हैं कि हमें हर चीज को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। अगर कुछ आसानी से मिलती है तो आप ये समझते हैं कि इस बार आपको अंडे के छिलकों पर नहीं चलना पड़ेगा।'