नई दिल्ली: Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 20: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई जारी है। अपने तीसरे हफ्ते में भी तान्हाजी लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, 20वें दिन 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो अब तक फिल्म का कलेक्शन 235.10 करोड़ रुपए हो चुका है।