1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B’day Spcl: तनुश्री दत्ता का एक विवाद ने बर्बाद किया था करियर, भारत छोड़ इंडस्ट्री से जाना पड़ा था दूर

36 साल की हुई तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) तनुश्री ने भारत को दिया MeToo मूवमेंट फिल्म आशिक बनाया आपने (Aashiq Banaya Aapne) से किया था बॉलीवुड डेब्यू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 19 Mar 2020, 10:45 AM IST

tt.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta BIrthday)आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। MeToo मूवमेंट से चर्चाओं में आई तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। तनुश्री (Tanushree Dutta) ने ये ताज जीतने से पहले ही मॉडलिंग से अपने करियर की शरुआत कर दी थी। अब भले ही तनुश्री एक्टिंग से दूर हो लेकिन उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म आशिक बनाया आपने (Aashiq Banaya Aapne) में तनुश्री ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी, इस फिल्म में उनके साथ एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) नज़र आए थे।

View this post on Instagram

Thankyou @atticsalt___ for the lovely dress!

A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial) on

क्यों तनुश्री दत्ता को छोड़नी पड़ी फिल्म इंडस्ट्री?

फिल्म आशिक बनाया आपने (Aashiq Banaya Aapne) में तनुश्री (Tanushree Dutta) ने इमरान हाशमी के साथ भले ही कई इंटीमेट सीन दिए थे लेकिन यहीं से वो रातों रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद तनुश्री ने 'चॉकलेट', रकीब, ढोल, रिस्क, गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2010 में तनुश्री ने फिल्म 'अपार्टमेंट' और इसके बाद उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया जिसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ा। दरअसल, फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान तनुश्री ने नाना पाटेकर पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया था हालांकि उस दौरान उन्हें बॉलीवुड का कोई सपोर्ट नहीं मिला था। तनुश्री के इस कदम ने उनसे सभी फिल्में छीन ली, हर किसी ने उनसे कन्नी काट ली। तनुश्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौरान वो डिप्रेशन में चली गई थी। फिर उन्होंने अध्यात्म की तरफ जाने का फैसला लिया। खबरों की मानें तो इस दौरान तनुश्री ने अपना सिर तक मुंडवा लिया था। इसके बाद जब तनुश्री को एक बार देखा गया तो वो उन्हें पहचानना बिल्कुल मुश्किल था। लंबे समय तक तनुश्री भारत से बाहर रहीं लेकिन जब अचानक साल 2018 में एक बार फिर वो सामने आई और मी टू मूवमेंट (MeToo Movement) की मुहीम शुरू की तो हर कोई हैरान रह गया।

भारत में शुरू की MeToo मूवमेंट की मुहिम

तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने एक बार फिर नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर कई आरोप लगाए। उन्हें फिल्म के सेट पर गलत ढंग से छूने की बात कही। तनुश्री की इस मुहीम के बाद बॉलीवुड में छेड़छाड़ और यौन शोषण के कई मामले सामने आए। कई सालों बाद हालांकि तनुश्री अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी लड़ाई अभी भी जारी है।

View this post on Instagram

East meets west!! Modern yogini.

A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial) on