नई दिल्ली। तापसी पन्नू ( Taapsee Pannu ) की फिल्म 'थप्पड़' ( Thappad ) कल यानी की 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के रिलीज़ से पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर तोहफा दे दिया है। जी हां, मध्य प्रदेश सरकार ने तीन महीनों तक के इस फिल्म से स्टेस टैक्स और गुड्स टैक्स को हटा दिए हैं। टैक्स हटाने का असर फिल्म की कमाई पर साफ देखने को मिल सकता है।