एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने क्रिसमस की बधाई देते हुए हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें एक्ट्रेस ने क्रिसमस डेकोरेशन से लेकर खाने की तस्वीरें शेयर की हैं। तारा ने इस पोस्ट में अपनी बहन और मां को टैग किया है। साथ ही शेयर की गई तस्वीरों में तारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सारा का क्रिसमस लुक
क्रिसमस के त्यौहार के लिए सारा ने काफी सिंपल लुक चुना। एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस वियर की है। साथ ही गले में मोतियों की माला कैरी की है। इस लुक में तारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस भी कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
कैंडल की रौशनी
पोस्ट की गई तस्वीरों में तारा डाइनिंग टेबल के पास खड़ी हैं, जहां कैंडल की रौशनी से तारा का चेहरा और खिल रहा है। क्रिसमस डेकोरेशन बेहद खास तरीके से हुआ है जो की त्यौहार का माहौल बना रहा है।