24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तारा सुतारिया ने की कंगना रनौत की तारीफ, भड़क गए करण जौहर…ऐसे लगाई डांट!

Tara Sutaria को बुलाकर उनके बयान पर नाराजगी जताई और आगे से ऐसे बयान न देने की नसीहत भी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 5 May 2019, 3:08 PM IST

तारा सुतारिया ने कंगना रनौत की करी तारीफ, भड़क गए करण जौहर...ऐसे लगाई डांट!

तारा सुतारिया ने कंगना रनौत की करी तारीफ, भड़क गए करण जौहर...ऐसे लगाई डांट!

बॅालीवुड एक्ट्रेस tara sutaria जल्द ही Karan Johar की अपकमिंग फिल्म 'Student of the Year 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तारा के अलावा एक्ट्रेस Ananya Pandey और Tiger Shroff भी मुख्य किरदार में हैं। इन दिनों फिल्म की पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान हाल में तारा का कंगना को आदर्श बताने पर खूब हंगामा हुआ। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो करण जौहर की टीम ने तारा सुतारिया को बुलाकर उनके बयान पर नाराजगी जताई और आगे से ऐसे बयान न देने की नसीहत भी दी।

शायद इस बात को अब तारा काफी अच्छे से समझ चुकी हैं। हाल में जब तारा जयपुर में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आई। तब उनसे आदर्श हीरोइन की बात पूछी गई, तो पिछले जवाब से यू टर्न मारते हुए उन्होंने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल बता दिया।

जब तारा सुतारिया के सामने कंगना रनौत का जिक्र हुआ, तो वो सिर्फ स्माइल कर के रह गईं।

गौरतलब है की पिछले एक इंटरव्यू के दौरान तारा सुतारिया ने कहा था कि वो कंगना रनौत का का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा, 'आउट साइडर होने के चलते मैं कंगना रनौत को रोल मानती हूं। कंगना ने अपने टैलेंट के दम बिना किसी का सपोर्ट लिए सबकुछ पा लिया है। आउट साइडर के लिए तो वो रोल मॉडल हैं। इंडस्ट्री से बाहर की होने के बावजूद भी उन्होंने अपने लिए शानदार यहां जगह बनाई है। उनके पास जो कुछ भी है वो उनकी खुद की मेहनत का है और ये बात काबिल ए तारीफ है।'