दरअसल, रिसेन्टली रिद्धिमा कपूर ने परिवार की एक फोटो शेयर की है जिसमें तारा सुतारिया (Tara Sutaria) आदर जैन के साथ नज़र आ रही हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- फैमिली, जो इस तरफ इशारा करता है कि तारा की बॉन्डिंग सिर्फ अरमान से ही नहीं बल्कि उनके परिवार से भी बहुत अच्छी है। एक वीडियो में वो करीना और करिश्मा कपूर के साथ डांस करती हुई भी दिखाई दे रही हैं जो साफ ज़ाहिर करता है कि उनकी तालमेल कपूर सिस्टर्स से भी काफी अच्छा है।