
फिल्म 'मनिहार' का पहला गाना 'पहना दे चूड़ी' रिलीज
मूवी में मनिहार का रोल निभा रहे बदरूल इस्लाम और मूवी की एक्ट्रेस रौशनी रस्तोगी ने गाने को शेयर कर कहा कि यह उनके लिए बेहद खास है। डायरेक्टर संजीव कुमार ने गाने के एक और खास मकसद को भी उजागर किया।
'पहना दे चूड़ी' को गुल सक्सेना ने गाया है। गाने के बोल को सलीम बेगाना ने लिखे हैं। इसे आसिफ चांदवानी ने संगीतबद्ध किया है। मेकर्स का दावा है कि उनके गाने को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। 'मनिहार' के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने कहा, "आज की पीढ़ी के लोगों को गांव से जोड़े रखना जरूरी है। अब लोगों को गांव की संस्कृति और परंपराओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसीलिए इस फिल्म के बारे में खयाल आया। फिल्म का संगीत भी पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश में रचा-बसा है। फिल्म के बाकी गाने भी लोगों को पसंद आएंगे।"
जयश्री मूवी प्रोडक्शन्स और एमएस स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म मनिहार में बदरूल इस्लाम के अलावा पंकज बेरी, सनी ठाकुर, रौशनी रस्तोगी, एहसान कुरैशी, कृष्णा भट्ट, रमेश गोयल जैसी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि मनीष ओझा,अंजु लता अलका वर्मा इस फिल्म के सह-निर्माता हैं।
यह भी पढ़ें: Bollywood News In Hindi
फिल्म निर्माता मयंक शेखर और नम्रता सिंह ने गाने के रिलीज के मौके पर कहा, "हमें पूरा यकीन है कि ग्रामीण जीवन पर आधारित हमारी फिल्म 'मनिहार’ लोगों को खूब पसंद आएगी।" मूवी को लेकर निर्माता ने जानकारी दी कि बहुत जल्द यह फिल्म 300 से 350 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Updated on:
10 May 2024 10:50 am
Published on:
10 May 2024 10:50 am
