26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘द कश्मीर फाइल्स’ की पल्लवी जोशी का हुआ एक्सीडेंट, आनन -फानन में पहुंची अस्पताल

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' में एक्ट्रेस पल्लवी जोशी की एक्टिंग ने सभी का दिल जीता था। अब अदाकारा से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पल्लवी जोशी का एक्सीडेंट हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 17, 2023

 pallavi joshi

pallavi joshi

विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है। इन्हें इनकी सादगी के लिए भी खूब पसंद किया जाता है। अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया और एक्ट्रेस को टक्कर मार दी, जिसके चलते वो घायल हो गईं।

विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी पल्लवी जोशी भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।

शूटिंग के दौरान पल्लवी (Pallavi Joshi Injured) घायल हो गई हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) के सेट पर एक गाड़ी ने अफना कंट्रोल खो दिया था। उन्हें एक गाड़ी से टक्कर से लग गई है, जिसके चलते उन्हें चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- उर्फी जावेद ने वीडियो शेयर कर दिखाया अपने कपड़ों का स्टॉक

घायल होने के बाद भी पल्लवी ने अपने शूट को पूरा किया। शूट पूरा करने के बाद वह हैदराबाद के अस्पताल में ट्रीटमेंट करवाने पहुंची। बताया जा रहा है कि वह ठीक हैं।

याद हो तो पल्लवी जोशी ने मार्च, 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से खूब तारीफें बटोरी थीं। फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीता था। मूवी ने भी छप्पड़ फाड़कर कमाई की थी।

वहीं फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की बात करें तो ये फिल्मकोविड-19 महामारी के बीच मेडिकल फील्ड और वैज्ञानिकों के सपोर्ट और समर्पण को ट्रिब्यूट देती है। पल्लवी जोशी ने हमेशा से ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उम्मीद है कि इस बार भी लोगों को उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस' हाउस से बाहर होंगे साजिद खान!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग