दरसअल, ये इसलिए भी देखना जरूरी है, क्योंकि इन दिनों फिल्म में 'राधिका मेनन' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस और निर्देशक विवके की पत्नी पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) से इसको लेकर एक सवाल पूछा गया था, जिसको उनका बेतुका बताया है. बात ये है कि एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक विवेका अग्निहोत्री से ये पूछा गया था कि 'क्या फिल्म की कमाई से कश्मीरी पंडितों की मदद की जाएगी, क्या इस पैसे को दान किया जाएगा?', जिसके ऊपर निर्देशक की पत्नी ने अपना रिएक्शन दिया है.