फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन रावल, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, चिन्मय मंडलेकर, प्रकाश बेलावडी और अतुल श्रीवास्तव जैसे की दिग्गज कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस भाषा सुम्बली (Bhasha Sumbli) भी हैं, जिन्होंने फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाने वाले अनुपम खेर (Anupam Kher) की बहू का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ एक ऐसा हादसा हो जाता है, जिसको फिल्माते समय वो खुद भी बेहद ज्यादा डर गई थीं.