हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने एक इंटरव्यू में एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद सब चौंक रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में हमारे ऑफिस में दो लड़कों ने घुसपैठ की। ये उस वक्त हुआ जब मैं और मेरी पत्नी ऑफिस में नहीं थे। सिर्फ एक मैनेजर थीं, जो काफी उम्र दराज हैं। उन लड़कों ने उन्हें दरवाजे की तरफ धक्का मारा। वह गिर पड़ीं। इसके बाद उन्होंने उनसे मेरे बारे में पूछा और फिर वे वहां से भाग गए। मैंने इस घटना के बारे में किसी से बात नहीं की क्योंकि मैं नहीं चाहता कि ऐसे लोगों को किसी भी तरह की पब्लिसिटी मिले।"