सिद्धी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'द कश्मीर फाइल्स पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में वो भयानक रातें दिखाई गई हैं जो कि न केवल मेरी बल्कि हर कश्मीरी पंडित की फैमिली ने गुजारी हैं. TW (ट्रिगर्ड वॉर्निंग) रेप, टॉर्चर, मर्डर. मेरे पिता की बहन, गिरजा टिक्कू यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरियन थीं. वे अपना पेचेक लेने गई थीं. वे जिस बस से आ रही थीं, रास्ते में वो बंद हो गई. इसे बाद जो हुआ उससे मैं कांप जाती हूं, आंसू बहते हैं और उल्टी आने लगती है. मेरी बुआ को एक टैक्सी में धक्का दिया गया. इसमें 5 लोग थे और एक उनके साथ काम करने वाला साथी था'.