3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

The Kerala Story BO Collection : अदा शर्मा की फिल्म ने किया चमत्कार, चौथे दिन डबल डिजिट में की कमाई

The Kerala Story BO Collection : अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दमदार ओपिनिंग के बाद फिल्म ने वीकेंड पर भी अच्छा परफॉर्म किया है। आइए अब मूवी के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 9 May 2023, 8:56 AM IST

the_kerala_story_box_office_collection_day_4_adah_sharma_starrer_film_earn_11_crore_more_than_opening_day_collection.png

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) को रिलीज होने के बाद भी काफी बवाल झेलना पड़ रहा है। कई राजनीतिक दलों ने फिल्म का विरोध किया है। वहीं बंगला में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'द केरल स्टोरी' को बैन तक कर दिया है। लेकिन इन सभी चीजों के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने से कोई नहीं रोक पाया। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग की थी। वहीं रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। जिसमें फिल्म की कमाई डबल डिजिट में होती नजर आ रही है।

जाहिर है कि विपुल अमृतलाल शाह की निर्मित फिल्म 'द केरल स्टोरी' का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से लोग इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक थे। सच्ची घटना पर आधारित फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन शानदार रहा था और ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 10 से 11 करोड़ रुपए की कमाई की है। जिसके साथ ही अब फिल्म की कमाई 45 करोड़ के आसपास पहुंच गई है।

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' ने पहले दिन 7.50-8 करोड़ रुपये बटोरे थे। इसके साथ, यह 'पठान' (55 करोड़ रुपये), सलमान खान अभिनीत 'किसी का भाई किसी की जान' (15.81 करोड़ रुपये), रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांस ड्रामा 'टीजेएमएम' (15.7 करोड़ रुपये) के बाद साल की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई।

यह भी पढ़े - पहले ही दिन 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

गौरतलब है कि 'द केरला स्टोरी' विरोध और बैन को झेलते हुए अच्छी कमाई कर रही है। मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विवादों के चलते फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है।

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' 3 लड़कियों की कहानी है। फिल्म में उनका ब्रेन वॉश करके पहले उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और फिर वे आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल हो जाती हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद ये विवादों में आ गई थी। कई नेता इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे थे। लेकिन फिल्म रिलीज हुई। 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी लीड रोल में हैं। चारों की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़े - The Kerala Story BO Collection : 'द केरला स्टोरी' ने दूसरे दिन भी की जोरदार कमाई