11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवीना टंडन के साथ जोड़ा गया था इस क्रिकेटर का नाम, जाने फिर क्या हुआ

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के अफेयर के चर्चे अक्सर सुर्ख़ीयों में रहा करते थे। यहां तक कि दोनों की शादी की अफ़वाह भी फैली थी। आज इस स्टोरी में हम आपको इनके रिशते कै सच बताने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 25 Jan 2022, 3:48 PM IST

raveena.jpg

,,

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना तंवर ने अपनी मेहनत और अपनी ख़ूबसूरती से लोगों के दिलों में जगह बनायी हैं। अभिनेत्री ने हिंदी फ़िल्म जगत को एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी हैं। उनकी फ़िल्मों से लेकर अक्षय कुमार के साथ उनका रिलेशन के कारण भी काफ़ी सुर्ख़ीयों में रही थी। रवीना टंडन का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया। उसमें से एक बड़ा नाम भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ का भी हैं। चलिए जानते ही इसके पीछे का सच

एक्टर्स रवीना टंडन और क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के अफेयर के चर्चे साल 2002 के बाद से शुरू हुए थे। अफ़वाह तो यह तक थी की दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। लेकिन जब यह बात रवीना टंडन को पता चला तो बेहद हैरान हो गई। उन्होंने इस बात का ख़ुलासा किया कि वह राहुल द्रविड़ को सिर्फ़ व्यक्तिगत तौर पर जानती हैं। वह सिर्फ़ एक बार अपने किसी दोस्त के साथ उनसे मिली थी। जब राहुल को यह बात पता चला तो वह भी हैरान थे। हालांकि उन्हें इस बात से ज़्यादा फ़र्क नहीं पड़ा। अभिनेत्री अक्षय के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बातें किया करती थी।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन का प्यार फ़िल्म मोहल्ला की शूटिंग के दौरान से शुरू हुआ था। दोनों शादी भी करने वाले थे हालांकि ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन इसी बीच अक्षय कुमार का नाम रेखा के साथ भी जोड़ा जाने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के रिश्तों में दरारें आ गयी थी। हालांकि न तो रेखा ने और न ही कभी अक्षय ने इस बात पर कभी चुप्पी तोड़ी। यह बात रवीना टंडन को पसंद नहीं आयी थी। इसी के बाद अच्छाई और रवीना के बीच दूरियां बढ़ी और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फ़ैसला किया।

यह भी पढ़े- रेखा के साथ नहाने के लिए इस एक्टर ने की थी जिद्द, फिर जानिए रेखा ने क्या किया