9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब इन एक्टर्स ने एक्ट्रेसेस के साथ शूट किए किसिंग सीन, पत्नियों को नहीं आया पसंद, घर में हुए पंगे

बॉलीवुड मूवीज में भले ही किसिंग सीन अब आम हो चले हों और एक्टर्स इसे लेकर ईजी रहते हों। लेकिन कुछ शादीशुदा एक्टर्स के लिए किसिंग सीन आज भी पूरी तरह 'नो' ही हैं। इसकी वजह है उनकी पत्नियां, जिन्हें अपने पतियों का दूसरी महिलाओं को किस करना बिल्कुल पसंद नहीं आता।

4 min read
Google source verification
no_kissing_policy.png

मुंबई। बॉलीवुड मूवीज में किसिंग सीन होना अब कोई बड़ा मुद्दा नहीं रह गया है। इंडस्ट्री में ऐसे सीन्स को लेकर एक तरह का ईजी माहौल हो गया है। हालांकि ये बात कई शादीशुदा एक्टर्स के लिए आज भी वैसी ही है। ये शादीशुदा एक्टर्स अब स्क्रीन पर किसिंग या इंटीमेट सीन नहीं करते हैं। जब-जब ऐसे सीन हुए, इन्हें अपने पत्नियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

किसिंग सीन को लेकर आयुष्मान के घर हुई 'नौटंकी'

आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'नौटंकी साला' में पूजा साल्वी के साथ लिपलॉक किया था। बताया जाता है कि इस सीन को लेकर उनका पत्नी से जबरदस्त झगड़ा हुआ। पत्नी ने उन्हें छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि एक्टर ने फिर से ऐसा नहीं करने का वादा कर रिलेशन बचाया था। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया था कि,' कोई भी पत्नी अपने पति को दूसरी महिला के साथ किसिंग करते पंसद नहीं करती। जब मुझे किसिंग सीन करना पड़ा, तो मैंने निर्देशक को मेरी पत्नी से मिलने और इजाजत लेने को कहा। वह निर्देशक से मिलीं और बोलीं कि उन्हें किस से कोई दिक्कत नहीं है। उस रात मैंने फिर से पूछा और वह बोलीं कि कोई बात नहीं। लेकिन जब सीन शूट होने के बाद, वह गेस्ट रूम में शिफ्ट हो गईं और कई दिनों तक मुझसे बात नहीं की। इसलिए मैं सभी एक्टर्स को सलाह देना चाहता हूं कि स्क्रीन पर लिपलॉक करने से पहले दो बार सोचें।

अक्षय का किसिंग सीन करना पड़ा एडिट

अक्षय कुमार ने फिल्म 'धड़कन' में शिल्पा शेट्टी के साथ हनीमून सीक्वेंस में किसिंग सीन दिया था। फिल्म रिलीज से पहले वे ट्विंकल खन्ना से एंगेज हो गए। इसके बाद वह किसिंग सीन एडिट करना पड़ा। एक बार अक्षय ने इस बारे में कहा था कि बिना रोमांस और इंटीमेट हुए भी प्यार का इजहार किया जा सकता है।

काजोल को रास नहीं आया अजय का किसिंग सीन

अजय देवगन ने अपना पहला स्क्रीन किस और इंटीमेट सीन फिल्म 'शिवाय' में दिया। इस बारे में उन्होंने पत्नी काजोल को नहीं बताया था। काजोल को इस सीन की जानकारी फिल्म पूरी होने के बाद मिली। 'द कपिल शर्मा' शो में जब काजोल और अजय देवगन पहुंचे थे, तो एक्टर से इस सीन के बारे में कपिल शर्मा ने सवाल पूछा। इस सवाल के जवाब में हल्के से मुस्कुराए, लेकिन काजोल का रिएक्शन बहुत गंभीर था।

यह भी पढ़ें : 5 मिनट तक 'किस सीन' देने के बाद बेहोश हो गईं थी रेखा, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नही रूका एक्टर

शाहरुख ने तोड़ा किसिंग सीन का नियम, फिर अपनाना पड़ा

शाहरुख खान ने भी पहली बार स्क्रीन किस अपने फेवरिट डायरेक्टर यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में कैटरीना के साथ दिया था। बताया जाता है कि शाहरुख का किसी भी फिल्म में किसिंग सीन न देने का नियम है। शाहरुख के किसिंग सीन नहीं करने की वजह भी पत्नी गौरी बताई जाती है।

इमरान खान को सीन के लिए करना पड़ा मना

एक्टर इमरान खान ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में किसिंग सीन को हमेशा ना कहा। हालांकि 'मटरू की बिजली का मंडोला' मूवी में एक्टर ने अनुष्का शर्मा के साथ किसिंग सीन किया था। इसके बाद में कंगना रनोत के साथ फिल्म 'कट्टी बट्टी' में उन्होंने किसिंग सीन करने से मना कर दिया। उनके मना करने की वजह साफ समझी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : सोहा अली को Kiss करते समय माधवन सोच रहे थे सैफ अली मुंह पर मुक्का मार रहे हों, 'रंग दे बसंती' एक्टर ने किया खुलासा

विदेश में झगड़ पड़े एक्टर पति-पत्नी

एक्टर गुरमीत चौधरी ने फिल्म 'वजह तुम हो' में सना खान के साथ लिपलॉक सीन दिया। जब उनकी पत्नी देबिना बनर्जी को इसकी जानकारी मिली तो दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस समय दोनों श्रीलंका में थे। हालांकि गुरमीत ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग