मंदाकिनी- एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' (Ram Teri Ganga Maili) में नजर आई थी। इस फिल्म में बोल्ड सीन देकर वो काफी चर्चाओं में आ गई थी। इसके बाद भी मंदाकिनी फिल्मी पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के साथ मंदाकिनी का नाम खूब सुर्खियों में रहा था।