नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 काफी मुसीबतों भरा था। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। वहीं, ड्रग्स मामले में वह एक महीने में जेल में भी रहीं। लेकिन जेल से निकलने के बाद उनकी लाइफ धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही है। इसके साथ ही, वह एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। रूमी जाफरी द्वारा डायरेक्टिड फिल्म 'चेहरे' में वह नजर आएंगी। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें रिया की एक झलक देखने को मिली थी। जेल से निकलने के बाद रिया की ये पहली फिल्म है।