नई दिल्ली: किसी भी औरत के लिए मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जब औरत को ये पता चलता है कि उसके पेट में एक नन्ही सी जान पल रही है तो वह खुशी से झूम उठती है। नौ महीने तक वह अपने बच्चे का दुनिया में आने का इंतजार करती है। लेकिन प्रेग्नेंसी में कई तरह की परेशानियां भी होती हैं जिसके कारण कई बार महिलाओं का मिसकैरेज हो जाता है। अपने अजन्मे बच्चे को खोने का दर्द एक ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हम आपको आज उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अपने बच्चे खोने का दर्द झेल चुकी हैं।