23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने बेतुका बयानों के कारण बुरे फंसे थे बॉलीवुड के ये सेलेब्स, कोई हुआ था Boycott तो कोई हुआ था Troll

बॉलीवुड सेलेब्स की छोटी से छोटी एक्टिविटी पर लोगों की नजर टिकी होती है। वहीं इनकी एक गलती या बयान इनकी पूरी छवि को बिगाड़ सकते है। वहीं कुछ सेलेब्स तो अपने बेतुका बयान को लेकर भारी आलोचना झेल चुके है। आइये नजर डालते है उन सेलेब्स पर जिनके बयानों ने उन्हें भारी आलोचना दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 13 Aug 2021, 12:06 PM IST

actors-statement.jpg

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों, लिंक अप, ब्रेकअप, अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में तो बने ही रहते ही है इसके साथ ही इनके दिए गए बयान भी खूब सुर्खियां बटोरते है। कभी इनकों अपने बयानों को लेकर वाहवाही मिलती है, तो कभी भारी आलोचना का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया के इस दौर में इन सेलेब्स की छोटी से छोटी गलती बढ़चढ़ कर बोलती है और देखते ही देखते ये देश की सुर्खियों में टॉप पर काबिज हो जाते है। इसके साथ ही इन सेलेब्स को काफी ट्रोल भी किया जाता है। आइये जानते है उन सेलेब्स के बारे में जिनको अपने द्वारा दिए गए बयान के खातिर लोगों की खूब आलोचना फेस करनी पड़ी।

टाइगर श्रॉफ

बात करें टाइगर श्रॉफ की, तो कुछ दिन पहले टाइगर अरबाज़ के शो में पहुंचे थे। जहाँ पर अरबाज़ ने टाइगर के फैन द्वारा पूछे गए सवाल को दोहराया और कहा कि क्या वह वर्जिन हैं। तो टाइगर का कहना था कि वह भी सलमान खान की तरह वर्जिन हैं। इस वयान के बाद टाइगर की जमकर चर्चा हुई। हम आपको बता दे कि फिल्मी दुनियां की एक ख़ास बात होती है कि अपका एक बयान आपको रातों रात फ़ेमस कर देता हैं।

कंगना रनोत

कंगना अक्सर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चाओं में आजाती है। बॉलीवुड की क्वीन अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती है। लेकिन कई बार कंगना अपने बेतुके बयानों की वज़ह से बुरी तरह फस भी चुकी है। हम आपको बता दे कि कंगना ने करण जौहर के शो में नेपोटिज्म पर बयान देकर फ़िल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। साथ ही कंगना ने तो करन जौहर को ही नेपोटिज्म का फ्लैग बैरियर बताया था।

करीना कपूर खान

बेबो यानी कि करीना कपूर भी अपने बयानों को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी है। करीना ने भी करण जौहर के शो में बिपाशा बसु को काली बिल्ली व प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर तंज कसा था। जिसको लेकर करीना काफ़ी चर्चा में रही थी।

अमीर खान

सभी की तरह अमीर खान अपने एक बयान की बजह से सुर्खियों में रहे थे। कहा जाता है कि अमीर खान ने मीडिया से चर्चा करते वक्त इन्टॉलरेंस के बारे में अपना वयान दिया था। जिनकी काफ़ी दिनों तक आलोचना की गई थी और लोगों द्वारा अमीर खान को निगेटिव कमेंट भी किए गए थे, इतना ही नहीं उन्हें बॉयकोट करने तक की मांग भी उठी थी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी अपने जीके नॉलेज की बजह से कई बार जमकर ट्रोल हो चुकी है। आलिया ने कॉफ़ी विद करण के शो रेपिड फायर राउंड में जीके के कुछ सवालों के गलत जबाब दिए थे। जिसके बाद आलिया को जमकर ट्रोल किया गया था।

इमरान हाशमी

अपनी रोमेंटिक इमेज से सबके दिलों में जगह बनाने वाले इमरान हाशमी भी एक बार अपने बयान को आलोचना का शिकार हो गए थे और लंबे वक्त तक वह चर्चा में रहे थे। हाशमी ने काफ़ी विद करण में ऐश्वर्या को प्लास्टिक बताया था, जिसके बाद उनको काफ़ी ट्रोल किया गया।इसके साथ इमरान हाशमी को ऐश्वर्या ने अपनी ब्लैकलिस्ट में शामिल कर लिया था।

सलमान खान

सलमान खान भी अपने बयान को लेकर कई बार काफ़ी चर्चा में रहे है। सलमान खान ने भी काफ़ी विद करण में जब एंट्री की थी तब उन्होंने वहां अपने वर्जिन होने की बात कही थी। हालांकि ये बात अलग है कि सलमान की वह बात अभी तक लोगों के हजम नहीं हुई।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा भी करोङ पति में रामायण के ग़लत जबाब को लेकर जमकर ट्रोल हुई थी। इसके साथ गलत जबाब के कारण सोनाक्षी सिन्हा कि इमेज पर बहुत बुरा असर पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग