8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनू सूद से लेकर वरुण धवन तक ये सेलेब्स हो चुके है Accident का शिकार, बाल बाल बची जान

फ़िल्मी दुनियां चकाचौंध की दुनियां हैं। हर कोई यहां बॉलीवुड की पल पल की खबरों से रूबरू होना चाहता हैं लेकिन कुछ खबरें ऐसी भी होती हैं जो लोगों को झकझोर के रख देती हैं। आज हम आपकों बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जो सड़क दुर्घटना का शिकार भी हुए    
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 5 Sep 2021, 8:39 PM IST

celebs-accident.jpg

बॉलीवुड की गलियों से हररोज़ तमाम खबरें सामने आती हैं, जिसे जानने के लिए हर कोई बेताब रहता हैं। उनमें से कुछ खबरें लोगों को खुश कर देती हैं तो कुछ खबरें लोगों को झकझोर के रख देती हैं। आज आपकों बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारें में बताएंगे जो ट्रैवलिंग करते समय बड़े बड़े हादसे का शिकार हो गए थे, जिनकी सड़क दुर्घटना की खबरों ने हर किसी को चौंका के रख दिया था। वहीं हीरों की तरह बॉलीवुड के सितारें उन हादसे से भी सही सलामत बाहर आ चुके है और लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन सकत हैं। तो आज हम आपकों अमिताभ बच्चन से लेकर शबाना आज़मी के बारे में बताएंगे जो दुर्घटना के बाद भी सही सलामत बापस आ गयी।

हेमा मालिनी

फ़िल्मी दुनियां के बाद राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाली हेमा मालिनी साल 2015 में बड़ी दुर्घटना का शिकार हो चुकी हैं। जयपुर जाते समय हेमा की तेज रफ़्तार मर्सिडीज एक मारुती ऑल्टो से टकरा गई थी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गयी थी व हेमा मालिनी को माथे पर गहरी चोट लगी थी। वहाँ उपस्थित भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। साथ ही उनकी सहायक व ड्राइवर को चिकित्सा सुविधा दी गयी थी। दुर्घटना के बाद, अभिनेत्री द्वारा बच्चे के पिता के बारे में ट्वीट किया और कहा कि दुर्घटना का जिम्मेदार बच्चें का पिता ही हैं। हेमा के इस ट्वीट ने लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया था।

वरुण धवन और आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ भी एक बड़ा हादसा हो चुका है। वरुण जब अपनी फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का प्रचार करने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी सहायक पुलिस आयुक्त, जेएन परमार की एक कार द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गयी थी, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आयी थी।

शबाना आज़मी

बात दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी की करें तो, वह हाल ही में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गयी थी। मुंबई की ओर जाते वक्त उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें शबाना के चेहरे व गर्दन में हल्की चोटें आई थी, क्योंकि वह ड्राइवर के बगल में बैठी हुई थी।

सोनू सूद

कोविड के समय में लोगों की सहायता करने वाले सोनू सूद भी 2014 में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। मुंबई की सड़क पर जब उनकी कार में आग लगी थी तब उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हादसे के वक्त सोनू सूद अकेले कार चला रहे थे ओर उनकी गाड़ी में आग लग गयी थी। उसी वक्त सोनू ने फायर ब्रिगेड को फ़ोन कर मौके पर बुलाया और तत्काल फायर टीम ने उनकी मदद की, जिस बजह से हादसे के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

अमिताभ बच्चन

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक बार नहीं बल्कि कई बार बड़ी से बड़ी परेशानियों का सामना किया हैं। साथ ही उन्होंने सभी को कड़ी मेहनत व मजबूत बनने को प्रेरित किया हैं अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन घातक बीमारी कोविड 19 से लड़ाई लड़ी और पहले से ज्यादा मजबूत होकर लोगों के सामने आए। इससे पहले भी 1982 में अमिताभ बच्चन ने कुली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे और वह वेंटिलेटर पर भी आ गए थे, साथ ही वहाँ के चिकित्सा कर्मियों ने उन्हें कुछ वक्त के लिए मृत घोषित कर दिया था। लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिये कि वह आज सही सलामत हमारे बीच हैं।

सुनील ग्रोवर

अपनी एक्टिंग से सभी को हंसाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर भी एक बार सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। वह जब अपनी कर से जा रहे थे तब उनके ड्राइवर ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया था और सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी थी। ग़नीमत यह रही कि सुनील ग्रोवर को कोई चोट नहीं आईं लेकिन सामने से आ रही कार के 3 लोग घटना का शिकार हो गए।