30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये बॉलीवुड स्टार्स भरते हैं सबसे ज्यादा बिजली का बिल, जानकर रह जाएंगे हैरान

ये तो सभी जानते होंगे कि बॉलीवुड स्टार्स बड़े से शानदार और आलीशान घर में रहते हैं। लेकिन आपने कभी ये सोचा है कि इन स्टार्स के बड़े से घर का बिजली का बिल कितना आता होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 7 Oct 2021, 6:53 PM IST

superstars.jpg

Bollywood Stars

नई दिल्ली: सभी बॉलीवुड सुपरस्टार (Bollywood Stars) शानदार जिंदगी जीते हैं। उनके पास किसी जीच की कोई नहीं होती है। जितना वो कमाते हैं उतना ही अपने रहने खाने-पीने पर भी खर्चा करते हैं। ये तो सभी जानते होंगे कि ये स्टार्स बड़े शानदार और आलीशान घर में रहते हैं। ऐसे में आपने कभी ये सोचा हैं कि इन स्टार्स के बड़े से घर का बिजली का बिल कितना आता होगा। आज हम आपको कुछ बड़े स्टार्स के घर के बिजली के बिल के बारे में बता रहे हैं।

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड के महानायक कअमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 51 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है और आज भी वो काम कर रहे हैं। अमिताभ एक बड़े से बंगले में रहते हैं। जो जलसा के नाम से फेमस हैं। अमिताभ के इस जलसे का बिजली का बिल लगभग 22 लाख रुपए हर महीने आता है।

शाहरुख खान- बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का बंगला मन्नत मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। जिसमें वो अपनी फैमली के साथ रहते हैं। शाहरुख के घर के बिजली के एक महीने का बिल 43 लाख रुपए का आता है। शाहरुख के घर का बिल सबसे ज्यादा आता है।

सलमान खान- बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बांद्रा स्थित गेलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान 1 महीने में 23 लाख रुपए ‌का बिल चुकाते हैं।

आमिर खान- बॉलीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान का घर मुंबई के बांद्रा में है। आमिर के घर का बिजली का बिल 9 लाख रुपए के आसपास आता है।

सैफ अली खान- बॉलीवुड अभिनेता और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान का बिल काफी ज्यादा आता है। सैफ के घर के बिजली बिल पर लगभग 30 लाख रुपए खर्च होते हैं।

दीपिका पादुकोण- अब बात बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण की। दीपिका के घर के बिजली का बिल लगभग 13 लाख रुपए ‌रुपए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग