1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीना से लेकर सलमान तक, नशे में धुत होने के बाद कुछ इस तरह दिखते हैं बॉलीवुड सेलेब्स, देखें फोटो

आपने बॉलीवुड स्टार्स को फिल्मों में कई बार नशे में चूर देखा होगा तो यही स्टार्स आप को इन सबसे दूर रहने की सलाह भी देते नजर आ जाते हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार्स के लिए पार्टियां कोई नई बात नहीं होती है, जिसमें खाने से लेकर पीने तक हर चीज की भरपूर व्यवस्था होती है। लेकिन कई बार जब ये स्टार्स नशे में धुत होकर अपनी हदें पार करने लगते हैं तो ये कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते है, ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारे हैं की नशे में धुत तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटोरी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 29 Aug 2021, 5:47 PM IST

celebs-drinking.jpg

थोड़ी सी जो पी ली है चोरी तो नहीं की है, यह गाना तो हमने कई बार सुना ही है। यह गाना आज भी शराबियों के बीच काफी मशहूर है। यह गाना उन सितारों पर भी फिट बैठता है, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ शराब पीने के लिए भी काफी फेमस है और जिनकी नशे में चूर फोटो काफी चर्चा में रही हैं। लाल आंखे, बिखरे हुए बाल, बेसुध हुलिया में अपने पंसदिदा स्टार को पहचानना जरा मुश्किल हो जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में जिनकी शराब के नशे में चूर तस्वीरें काफी वायरल हुई है।

सलमान खान और ऋतिक रोशन

लोगों को बॉलीवुड पार्टियों की फोटो का बेसब्री से इंतजार रहता है. फैन जानना चाहते हैं कि उनकी सितारे पार्टियों में क्या-क्या करते हैं. अब इसी फोटो में देख लीजिए जहां ऋतिक के हाथों में सिगरेट है तो वहीं सलमान का चेहरा यह बयां कर रहा है कि दोनों नशे में धुत हैं.

शाहरुख को संभालते हुए संजय दत्त

यह फोटो एक पार्टी की है जहां दोनों नशे की हालत में है। दोनों की आंखें और बॉडी लैंग्वेज से पता लग रहा है कि दोनों ने काफी ड्रिंक की हैै, लेकिन शाहरुख ने कुछ ज्यादा ही पी ली है। तस्वीर में संजय दत्त शाहरुख को संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानी की करीना कपूर कितनी बड़ी पार्टी एनिमल है ये हर कोई जानता है। बेबो अक्सर पार्टी करते हुए स्पॉट की जाती है। वहीं बेबो की पार्टी करते हुए फोटो ने खूब चर्चा बटोरी है, इस तस्वीर में करीना नशे में कितनी धुत है वो उनकी आंखों से समझ आ रहा है। वहीं करीना ऐसी हालत में नजर आ रही है जैसे खुद को संभाल नहीं पाएंगी।

सलमान खान और उनकी बॉय गैंग पार्टी

सलमान खान अक्सर अपने बॉय गैंग के साथ पर्टी करते हुए स्पॉट किए जाते है। वहीं सलमान खान की अपने बॉय गैंग पार्टी के साथ एक फोटो खूब चर्चा में आई थी जिसमें वह नशे में चूर अपनी बॉडी दिखाते हुए नजर आ रहे है। इस फोटो में सलमान के साथ अरबाज खान और सोहेल खान नजर आ रहे है।

अमीषा पटेल

कहो ना प्यार है और गदर जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाली अमीषा पटेल को पार्टियां बहुत पसंद है। वे पार्टी में शराब के साथ हमेशा देखी जाती हैं, उन्हें शराब पीना काफी पसंद है। होठों से जाम छलकाती अमीषा की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी.

रॉबिनहुड नशे में करते हैं ऐसी हरकतें

भाईजान का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था जब वह खुद की फिल्म का गाना गाते नजर आ रहे थे, सलमान खान नशे के चलते काफी विवाद मे रहे हैं। उन्होंने नशे में सोते हुए कुछ लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी।

आलिया भट्ट नहीं है किसी से कम

आलिया भट्ट भी पार्टी करने में किसी से कम नहीं है। आलिया को भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करना और शराब पीना कितना पसंद है वह उनकी नीचे दी गई तस्वीर बयान कर रही हैै।

अमीषा के सहारे ऋतिक रोशन

अमीषा और ऋतिक रोशन की नशे में धुत ये तस्वीर बयान कर रही है कि दोनों ने कितनी ज्यादा शराब पी है। वहीं ऋतिक तो इस हद तक नशे में है कि वह अमीषा के सहारे खड़े हुए है।