कैटरीना का एक्शन अवतार, जानिए कौन है हेलमेट वुमेन?
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें कटरीना कैफ एक्शन मोड में हैं। इस फोटो में एक बाइक, कार से जबरदस्त तरीके से टकराती हुई नजर आ रही है, साथ ही ब्लैक ड्रेस में हेलमेट पहने एक महिला दिख रही है। सोशल मीडिया कैप्शन के हिसाब से बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में टाइगर सीरीज की कटरीना कैफ है। फिल्म में उनका नाम जोया बताया जा रहा है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर टाइगर 3 का एक वीडियो लीक हुआ था, जिस में सलमान खान और कटरीना कैफ डांस करते नजर आ रहे थे।