21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता”, जानलेवा हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली सोशल मीडिया एक्टिविटी वायरल

Tiger Shroff Firing: कार पर हुए गोलीबारी हमले के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने एक पोस्ट लाइक किया है। जिसपर लिखा है जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता…
2 min read
Google source verification
Tiger Shroff First Social Media Activity after firing he like Featuring Heropanti Scene Zindagi Bhar Ke Liye Gayab

टाइगर श्रॉफ ने हमले के बाद पहली बार दर्ज कराई सोशल मीडिया एक्टिविटी (Photo Source- Instagram/@tigerjackieshroff)

Tiger Shroff First Social Media Activity: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर रविवार को कई राउंड फायरिगं की गई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली। इस हमले के बाद लगभग 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। खबर है कि टाइगर श्रॉफ पहले टारगेट नहीं थे, सलमान खान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग का प्लान था। जो भारी सुरक्षा की वजह से हमलावरों ने कैंसिल कर दिया। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, पर उनके ड्राइवर को गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है। ऐसे में अबतक टाइगर श्रॉफ ने कोई ऑधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन उनकी पहली सोशल मीडिया एक्टिविटी सामने आई है। उन्होंने एक पोस्ट लाइन किया है। जो चर्चा का विषय बन गया है।

फायरिंग के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर एक्टिव दिखे टाइगर

टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्टूबर 2026 को गोलीबारी की घटना सामने आई थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्टर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। उस समय फोटो जो आई थी उसमें एक्टर के सीने और हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। अब टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर पहली बार गतिविधि दर्ज की गई है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक खास वीडियो पोस्ट को लाइक किया है, जिसके बाद से इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो के बैकग्राउंड में टाइगर की पहली डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' (Heropanti) का फेमस गाना 'रात भर' बज रहा है। वीडियो क्लिप में टाइगर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं और फिल्म के एक सीन में उनकी को-स्टार कृति सनोन उनके पीछे बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था- "भाई, रात भर के लिए क्या, जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता है।" जैसे ही एक्टर का ये लाइक आया लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए।

सोशल मीडिया एक्टिविटी की टाइमिंग ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

यह सोशल मीडिया इंटरैक्शन ठीक उस जानलेवा गोलीबारी की घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है, इसलिए इसकी टाइमिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि अभिनेता ने यह पोस्ट जानबूझकर लाइक किया था या यह महज एक अचानक हुआ सोशल मीडिया इंटरैक्शन था। इसके बावजूद, इस लाइक ने सोशल मीडिया पर यूजर्स और टाइगर के फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलों को हवा दे दी है। एक तरफ जहां पुलिस कोटा और अन्य जगहों से गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, वहीं टाइगर के इस तरह चुपचाप सोशल मीडिया पर एक्टिव होने ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग