'टाईगर जिन्दा है' 2012 में 'एक था टाईगर' फिल्म की ही सिक्वेल है। ये फिल्म भारतीय और पाकिस्तानी एंजेट पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया है। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 22 दिसबंर को सिनेमाघरों में लगेगी। माना जा रहा है कि क्रिसमस और 1 जनवरी होने के कारण फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जबर्दस्त रहने वाला है। फिल्म की कहानी ईराक में 46 नर्सों के अगवा किए जाने की घटना के ऊपर है। फिल्म में सलमान के किरदार का नाम टाईगर है और कैटरिना के किरदार का नाम जो़या। पोस्टर देखकर दोनों के बीच दिलचस्प कैमस्ट्री होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।