जिसके बाद, नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर एक बयान दिया था। नुसरत ने अपनी शादी को पूरी तरह से गैर कानूनी और अवैध बताया था। इतना ही नहीं, उन्होंने निखिल न नाम लिए बिना उनपर फाइनेंशियल फ्रॉड करने का आरोप लगाया था। इसके बाद निखिल ने भी कहा था कि वो और नुसरत काफी वक्त से साथ नहीं रह रहे हैं। इसलिए उन्हें नहीं पता है कि वह किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने नुसरत के साथ कोई फाइनेंशियल फ्रॉड नहीं किया है। बता दें कि नुसरत ने 19 जून 2019 को निखिल जैन से शादी की थी। दोनों ने तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए थे। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज की थी।