10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया के सबसे हैंडसम मैन बने प्रभास, टॉप 10 में 2 पाकिस्तानी और 7वें नंबर पर ये इंडियन स्टार

साल 2021 की 'एशिया के सबसे हैंडसम मैन' की लिस्ट में भारत के अभिनेता प्रभास ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस लिस्ट में पाकिस्तान से फवाद खान और इमरान अब्बास नक्वी भी शामिल हैं। 7वें नंबर भारत के ही विवियन डिसेना हैं।

3 min read
Google source verification
,

,

मुंबई। हाल ही में एशिया के सबसे हैंडसम मैन की लिस्ट जारी हुई है। सबको चौंकाते हुए बाहुबली फेम स्टार प्रभास ने नंबर एक पर कब्जा किया है। इस लिस्ट में 2 पाकिस्तानी स्टार्स भी शामिल हैं और 7वें नंबर पर एक अन्य भारतीय स्टार को लिस्ट किया गया है। आइए देखते हैं कौन हैं टॉप 10 लिस्ट में—

1. प्रभास — भारत

साउथ स्टार प्रभास ने फिल्म 'बाहुबली' के जरिए देशभर में पहचान बनाई। इस पहचान के बूते अब उनकी फिल्मों का इंतजार देशभर में किया जाता है। प्रभास को लगातार बड़ी और अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। उनकी अपकमिंग मूवीज में 'राधे श्याम', 'आदिपुरुष' जैसे बड़ी मूवीज शामिल हैं। 'टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एशियन मैन 2021' में उनको पहला स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें : B'day Special: 'बाहुबली' की सफलता के बाद Prabhas ने बढ़ाई फीस, करोड़ों रुपयों के हैं मालिक

2- इमरान अब्बास नक्वी- पाकिस्तान

एशिया के सबसे हैंडसम मैन में पाकिस्तान के इमरान अब्बास नक्वी दूसरे स्थान पर हैं।

3. जिन अकानिशी- जापान

जिन अकाशिनी जापानी म्यूजिशियन, सिंगर, सॉन्ग राइटर और अभिनेता हैं। 1998 से एंटरटेनमेंट के फील्ड में सक्रिय जिन बेहद लोकप्रिय हैं।

4. किम ह्यून जूंग- साउथ कोरिया

किम ह्यून जूंग साउथ कोरिया के एक्टर, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। 35 साल के जूंग 'बॉय बैंड एएस501' के मेंबर हैं और कोरियन ड्रामा 'बॉय ओवर फ्लोवर' और 'प्लेफुल किस' में अभिनय कर चुके हैं।

5. न्हान पुक वून- वियतनाम
6. होंग जाओमिंग- चाइना

7. विवियन डिसेना- भारत

इस लिस्ट में दूसरे भारतीय हैं टीवी एक्टर विवियन डिसेना। विवियन को शक्ति-अस्तित्व के अहसास की', 'प्यार की ये एक कहानी', खतरों के खिलाड़ी 7, जैसे शोज के लिए जाना जाता है। साल 2013 में, डिसेना ने 'प्यार की ये एक कहानी' शो की को-स्टार वाहबिज दोराबजी से शादी की थी, लेकिन साल 2016 में ही तलाक का केस फाइल हो गया। 2017 में उनका तलाक हो गया। डिसेना को इस लिस्ट में 7वां स्थान मिला है।

8. फवाद खान- पाकिस्तान

'टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एशियन मैन 2021' की सूची में 8वें स्थान पर पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान हैं।

यह भी पढ़ें : कौन है फवाद खान? जो पाकिस्तान से आया और हिंदुस्तान का चहेता बन गया, जानें एक्टर की 10 दिलचस्प बातें

9. थानावत वत्तानुपुति- थाइलैंड
10. वलाक ह्यू- ताइवान

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग