आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप पर दिखाने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था परंतु अब राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। जेल से रिहा होने के बाद राज कुंद्रा अपने घर पहुंच गए हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी के उदास चेहरे पर अब खुशी लौट आई है। लेकिन इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी की कई मुसीबतें बढ़ीं थीं।