30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी बोलने में गर्व महसूस करते हैं ये 7 बॅालीवुड स्टार्स, अंग्रेजी भाषा के नहीं हैं मोहताज

आज हम आपको उन्हीं कुछ सितारों के नाम बताने जा रहे हैं जिनकी हिंदी बेहद अच्छी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 12 Sep 2018, 12:34 PM IST

top 7 bollywood stars who like to speak proper hindi

top 7 bollywood stars who like to speak proper hindi

हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसके पीछे का इतिहास बेहद खास रहा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने में काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास और व्यौहार राजेन्द्र सिंह का बहुत बड़ा हाथ रहा है। पर कहीं न कहीं वक्त के साथ हिंदी भाषा की अहमियत भी लुप्त होती जा रही है। आज का यूथ हिंदी के साथ अंग्रेजी बोलने में ज्यादा सहज महसूस करता है। बॅालीवुड इंडस्ट्री में आजकल लगभग हर स्टार अंग्रेजी बोलना पसंद करता है, पर इन्हीं के बीच कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो जिनकी हिंदी इतनी स्पष्ट है जितनी शायद ही किसी की हो। तो आज हम आपको उन्हीं कुछ सितारों के नाम बताने जा रहे हैं जिनकी हिंदी बेहद अच्छी है।

अमिताभ बच्चन

बॅालीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन देश के महान कवि रहे हैं। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन की हिंदी इतनी स्पष्ट है। वह ज्यादातर कार्यक्रमों के दौरान हिंदी में बात करना पसंद करते हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय अंग्रेजी से ज्यादा हिंदी बोलने में सहज महसूस करते हैं। वह भी अक्सर फिल्मों के प्रमोशन के दौरान हिंदी में बात करते हैं।

मनोज बाजपेई

मनोज बाजपई थिएटर से जुड़े व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने ज्यादातर हिंदी ड्रामाज में काम किया है। ऐसे में मनोज जितनी अच्छी हिंदी बोलते हैं उतना शायद ही कोई और बोलता हो।

नवाजुद्दिन सिद्दिकी

एक्टर नवाजुद्दिन सिद्दिकी भी थिएटर से जुड़े रहे हैं। उनकी अंग्रेजी इतनी अच्छी नहीं है पर वह हिंदी बोलने में काफी अच्छे रहे हैं।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित हिंदी बोलने में काफी अच्छी हैं।

ये भी पढ़ें: क्या दीपिका-रणवीर की शादी की तैयारियां हो गई हैं शुरू? एक्टर करवा रहे घर का रिनोवेशन

काजोल

बॅालीवुड एक्ट्रेस काजोल हिंदी भी हिंदी बोलने में काफी माहिर हैं।

कंगना रनौत

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अंग्रेजी बोलने में अच्छी नहीं हैं। पर उनकी हिंदी बहुत बेहतरीन है।