नई दिल्ली। भोजपुरी मेगा स्टार और भाजपा के सासंद रवि किशन(Ravi Kishan) की बेटी रीवा किशन(Riva Kishan) बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। उनकी फिल्म "शुभ कुशल मंगल"(Sab Kushal Mangal trailer) का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना विलेन के रोल में हैं। 2 मिनट 37 सेकंड का यह ट्रेलर बहुत ही मजेदार है। वहीं मूंछ वाले विलेन के रूप में अक्षय खन्ना जम रहे हैं। फिल्म में सतीश कौशिक और सुप्रिया पाठक कपूर भी अहम किदार में हैं।