नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर अभिनेता इमरान हाशमी ( Emraan Hashmi ) संग बोल्ड सीन देने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ( Esha Gupta ) को लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में जी 5 ( Zee 5 ) पर रिलीज़ हुई उनकी वेब सीरीज़ 'रिजेक्ट एक्स 2' ( Reject X2 ) भी कुछ ज्यादा खास कमाल नहीं दिखाई पाई। वहीं ट्रोलर्स उनकी तस्वीरों के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। ऐसा ही किस्सा हाल फिलहाल में भी देखने को मिला। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मांजरा है क्या।