29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tusshar Kapoor बचपन में इस चीज से बुलाते थे आत्माएं! Kapkapiii की इवेंट में खोला राज

Tusshar Kapoor: ना तंत्र मंत्र और न ही कोई रहस्यमयी किताब, जानिए तुषार कपूर आखिर किस चीज से बुलाते थे भूत-प्रेत!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 20 May 2025, 5:56 PM IST

Kapkapiii Movie Event: Tusshar Kapoor

Kapkapiii Movie Event: Tusshar Kapoor Credit: ANI

Tusshar Kapoor: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए। टशन और कॉमेडी से भरी फिल्मों में नजर आने वाले तुषार ने बताया कि भूतों से संपर्क करने के लिए एक खास तरह की बोर्ड का इस्तेमाल किया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में के दौरान एक्टर ने किया खुलासा

नई दिल्ली में आयोजित ‘कपकपी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तुषार कपूर ने कहा, "बचपन में मज़े के लिए मैंने ओइजा बोर्ड (Ouija Board) का इस्तेमाल किया था, लेकिन मैंने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब मैं इससे पूरी तरह दूर रहता हूं। रहस्यमयी चीज़ें सिर्फ फिल्मों तक ही अच्छी लगती हैं और असल जिंदगी में इनसे दूरी ही बेहतर है। क्योंकि जिसके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है, उसे परेशान नहीं करना चाहिए। बल्कि इसके बजाय हमें शांति से रहना चाहिए और उन्हें भी आराम से रहने देना चाहिए।”

आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं तुषार कपूर

'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'क्या कूल हैं हम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर तुषार कपूर अब आठ साल बाद फिल्म 'कपकपी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें तुषार के साथ श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसी दिन राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chuk Maaf) भी दस्तक देने वाली है।