
Sushant singh
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक्शन लेते हुए उनके ट्विटर अकाउंट को अनवैरिफाई कर दिया है। दरअसल सुशांत सिंह पर कुछ माह पहले आरोप लगे थे कि उन्होंने अभिनेत्री संजना सांघी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। मी टू कैंपेन के बाद सुशांत सिंह का नाम एक बार फिर से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इस बीच खबरें आने लगी कि ट्विटर ने सख्त कदम उठाते हुए सुशांत सिंह के अकाउंट को अनवैरिफाई कर दिया है। हालांकि सुशांत ने इस पर सफाई देते हुए बताया कि उनका वैरिफाई वाला ब्लू टिक 5 सितंबर से ही मिसिंग है। इस पर अटकलें ना लगाई जाए।
'किज्जी और मैनी' में साथ
बता दें कि संजना बॉलीवुड के चर्चित कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'किज्जी और मैनी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। मुकेश की भी यह डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। संजना के साथ सुशांत सिंह लीड रोल में हैं।
शूटिंग के दौरान लगे थे सुशांत पर आरोप
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अगस्त माह में सुशांत सिंह पर आरोप लगे थे कि वह सेट पर संजना के साथ ज्यादा फ्रेंडली होने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से अभिनेत्री असहज हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने अपने माता-पिता से और डायरेक्टर से भी इस बात की शिकायत की थी।
सुशांत सिंह ने दी सफाई
अभिनेता सुशांत सिंह ने उन पर लगे आरोपों का जवाब दिया और संजना के साथ उनकी बातचीत की चैट सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि उन्होंने जिस ट्वीट में आरोपों का खंडन किया है उस ट्वीट को बाद में हटा दिया लेकिन संजना के साथ उनकी चैट को उन्होंने नहीं हटाया है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी सुशांत पर लगे आरोपों का खंडन किया है।
मुकेश छाबड़ा हुए सस्पेंड:
आरोप लगने के बाद फोक्स स्टार हिंदी ने मुकेश छाबड़ा को फिल्म में डायरेक्टर के पद से सस्पेंड कर दिया है। बयान जारी करते हुए कहा कि स्टार इंडिया किसी अभिनेत्री के साथ वर्क प्लैस पर शोषण के आरोप लगने को गंभीरता से लेते हुए मुकेश छाबड़ा को फिल्म 'किज्जी और मैनी'से उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए डायरेक्टर पद से तब तक के लिए सस्पेंड करते हैं, जब तक इस मामले की जांच जारी रहेगी।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे सुशांत
मी टू कैंपेन के तहत सुशांत सिंह का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सुशांत सिंह के बारे में बातचीत और ज्यादा होने लगी।
Updated on:
19 Oct 2018, 12:53 PM IST
Published on:
19 Oct 2018, 12:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.