नहीं गा पाई थीं तीन महीने तक:
जब लता मंगेशकर 33 साल की थीं तो उन्हें जहर दिया गया था। लेखिका पद्मा सचदेव की किताब किताब में इस घटना का जिक्र है। उनकी पुस्तक ‘ऐसा कहां से लाऊं’ में बताया गया कि— एक सुबह जब लता मंगेशकर सो कर उठीं, तो उन्हें पेट में तेज दर्द था। उन्हें उल्टियां हुईं, जिसमें हरे रंग का पदार्थ था। उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वह हिल भी नहीं पा रही थीं। यहां तक की इसके बाद वह तीन महीने तक गा भी नहीं पाई थीं।