बॉलीवुड में फिल्म 'जन्न्त' से दर्शकों के बिच पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान का आज जन्मदिन है। 16 मई, 1985 को जन्मी सोनल आज 31 साल की चुकी हैं। बुलंदशहर की रहने वाली ये एक्ट्रेस एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मॉडलिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली सोनल ने फिल्में के अलावा कई एल्बम में काम किया है। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ सोनल का नाम माल्या के बेटे से लेकर सलमान खान के भाई और भाग्यश्री के बेटे तक जुड़ चुका है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प किस्से...