10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सांवरिया’ से डेब्यू करने वाली सोनम कपूर को स्टार बनाया इन 5 फिल्मों ने, जानें उनके फिल्मी कॅरियर के बारे में

सोनम आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 9 Jun 2018, 1:09 PM IST

sonam kapoor

sonam kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की लाडली सोमन कपूर का आज जन्मदिन है। सोनम आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। सोमन ने बॉलीवुड में फिल्म 'सांवरिया' के साथ डेब्यू किया था। हाल ही में सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए हैं। इसी के साथ ही वह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी की सफलता को इंज्वॉय कर रही हैं। आज हम आपको सोमन के जन्मदिन पर उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सोनम को स्टार बनाया। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

‘आयशा’
भले ही सोनम ने बॉलीवुड में 'सांवरिया' के साथ एंट्री की हो लेकिन ये फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकीं। उन्हीं सही मायने में पहचान मिली फिल्म 'आयशा' से। इस फिल्म में उनके काम को सराहा गया।

‘मौसम’
इसके बाद शाहिद कपूर के साथ उनकी फिल्म 'मौसम' आई। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन काम किया। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया। इस फिल्म में उन्होंने कश्मीरी लड़की आयात की भूमिका निभाई थी जिसके माता-पिता को आतंकवादियों ने मार दिया था।

'रांझणा'
साउथ स्टार धनुष के साथ साल 2013 में आई उनकी फिल्म ‘रांझणा’ में उन्होंने एक कॉम्पलैक्स किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार को देखकर ऐसा लगा जैसे उन्होंने खुद को पूरी तरह से उस रोल में ढाल लिया हो। इस फिल्म में उन्होंने मुस्लिम लड़की जोया हैदर का रोल प्ले किया था जो एक हिंदू लड़के से शादी कर लेती है।

'नीरजा'
सोनम की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में एक नाम 'नीरजा' का भी आता है। इस फिल्म में बेहतरीन काम करने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। ये फिल्म नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित थी। बता दें कि एयरहोस्टेस नीरजा भनोट ने साल 1986 में पाकिस्तान के कराची में हाईजैक हुए एक फ्लाइट में सवार 359 यात्रियों को आतंकवादियों से बचाते वक्त शहीद हो गईं थी।







‘वीरे दी वेडिंग’
हाल ही में रिलीज हुई ‘वीरे दी वेडिंग’ भी सोनम कपूर की एक बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। हालांकि अभी इस फिल्म को उनकी बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल करना ठीक नहीं होगा। लेकिन इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।