1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Urfi Javed का ‘संस्कारी रुप’ देख चौंके फैंस, गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी एक्ट्रेस

वैसे तो उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन ‘गणेश चतुर्थी’ के मौके पर एक्ट्रेस ने सबको भौचक्का कर दिया। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस संस्कारी अवतार में गणपति भजन गाती नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 31 Aug 2022, 9:59 AM IST

Urfi Javed का 'संस्कारी रुप' देख चौंके फैंस

Urfi Javed का 'संस्कारी रुप' देख चौंके फैंस

अपने अतरंगी अवतार और अजीबो-गरीब फैशन सेंस से सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, वीडियो में एक्ट्रेस पूरे कपड़ों में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना ये वीडियो ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) के खास मौके पर साझा किया है, जिसमें वो गणपती भजन गाती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में उर्फी बस लिप्सिंग कर रही हैं भजन पीछे चल रहा है। वहीं उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं वीडियो में उर्फी के इस संस्कारी अवतार को देख यूजर्स भी वीडियो पर कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो में उर्फी गुलाबी रंग के सूट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि‘गणपति बप्पा मोरया!! इसके अलावा ये इंडियन आइडल के लिए मेरा ऑडिशन नहीं है, किसी की भी जज बनाना है तो वो कोर्ट जाए! मैं गा नहीं सकता और मुझे ये पता है’।

इतना ही नहीं उर्फी के इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स उनकी काफी तारीफें कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स इस अवतार में भी उनको ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘एक बार को तो वीडियो देखकर पहचान ही नहीं पाया आप हो’।

यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में Ravi Kishan की ऐसी हरकत देख घबरा गए थे Khesari Lal Yadav!


वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ‘अगर आप हिंदू रिवाजों को मानती हैं तो आप प्लीज उनको ही मानों, लेकिन ऐसे ही कपड़े पहना करो’। वहीं एक ‘अति सुंदर, ऐसा ही फैशन फॉलो किया करें’। एक यूजर ने लिखा 'आज आप बेहद अच्छी लग रही हैं, अगर ऐसे ही रहेंगी तो लोग आपको फॉलो करेंगे'। इसके अलावा भी उनके पोस्ट पर ऐसे बेहद से कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।

उर्फी जावेद की बात करें तो, आज के समय में वो किसी भी प रिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में खुद की इंडस्ट्री से लेकर लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है, जो कभी-कभी उनके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर देती है। वो अक्सर अपने छोटे कपड़ों और फटे हुए कपड़ों के लिए जमकर ट्रोल होती हैं, लेकिन एक्ट्रेस को इन सभी बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें: 'गोले को घर छोड़कर काम पर जाने का नहीं होता अफसोस', Bharti Singh की इन बात ने कर दिया सबको हैरान