Urmila Kanetkar: मायानगरी मुंबई से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठी अभिनेत्री ‘उर्मिला कानेटकर’ की कार ने मुंबई के पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे काम कर रहे दो मजदूरों को कुचल डाला। जिसमें 1 मजदूर की मौके पर मौत हो गई है, वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत फ़िलहाल नाजुक बनी हुई है।