23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Rishabh Pant को डेट करने की खबरों पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे मैटर को…

Rishabh Pant को डेट करने की खबरों पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे मैटर को…

Urvashi Rautela: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ा जाता रहा है। इस फाइनली एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 20 Sep 2024, 1:13 PM IST

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Rishabh Pant Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम अक्सर इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है।

ऐसी अफवाह है कि वो चुपके से उन्हें डेट कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उर्वशी ने डेटिंग की अफवाहों पर बात की है।

यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela की बढ़ी मुसीबतें, वीडियो लीक होने के बाद प्राइवेट कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल

उर्वशी रौतेला ने इस बारे में बात करते हुए कहा- ‘आरपी के साथ मुझे जोड़ने वाली लगातार अफवाहों पर मैं ये स्पष्ट करना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाहें निराधार हैं।’

यह भी पढ़ें: Kanguva: फाइनल हो गई ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट, सूर्या की मूवी इस दिन बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका

डेटिंग की खबरों पर क्या कहा?

एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हूं। फिलहाल मेरा फोकस सिर्फ मेरे करियर पर है और मैं अपने काम को लेकर पैशनेट हूं। सबसे जरूरी ये है कि ऐसे मैटर को साफ रखना चाहिए और अच्छा ये है कि सच पता चल जाए ना कि फालतू की अफवाह बढ़ाएं। मुझे नहीं पता कि ये मीम मटेरियल पेज इतना एक्साइटेड क्यों होते हैं।’

यह भी पढ़ें: War 2: फिल्म के सेट से लीक हुआ ऋतिक रोशन का लुक, इटली से आया ‘वॉर-2’ का वीडियो

यह भी पढ़ें: मां बनने के 10 दिन बाद दीपिका पादुकोण ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ा अपना घर

क्यों जोड़ा जाने लगा था उर्वशी रौतेला और आरपी का नाम

दरअसल, 2022 में एक इंटरव्यू में उर्वशी ने एक कमेंट कर खुद ही इस बात को हवा दी थी। उन्होंने कहा था कि कोई आर पी नाम का शख्स एक होटल में उनका कई घंटे से इंतजार कर रहा था। इसके बाद से ही आरपी को लोगों ने ऋषभ पंत के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। उस वक्त ऋषभ पंत धीरे-धीरे फेमस होना शुरू हुए थे।

उर्वशी रौतेला की अपकमिंग फिल्म

तब से ही ये सिलसिला जारी है। इसलिए जब भी  ऋषभ पंत सुर्खियों में या फिर इंडिया के लिए मैच खेलते हैं तो उर्वशी की बातें होने लगती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी बहुत जल्द फिल्म ‘कसूर’ में नजर आएंगी। ये एक हॉरर ड्रामा मूवी होगी। इसके अलावा उर्वशी के पास ‘एनबीके109’ ,‘बाप’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।