एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड में कोरोना मरीजों के लिए 27 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स का दान किया है। एक्ट्रेस ने उर्वशी रौतेला फाउंडेशन के माध्यम से यह मदद की है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि, "मेरा जन्म हरिद्वार उत्तराखंड में हुआ है। देश की राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में कई अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थान में महामारी से पीड़ित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति से बाहर है। मैं वास्तव में मदद करने के लिए कुछ करना चाहता थी।" एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मरीज अपने इलाज के लिए अपनी जमा पूंजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उनकी मदद करने की कोशिश कर रही हैं।