वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला हाल ही में बॉबी कोली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ में नजर आई थीं। फिल्म में उर्वशी रौतेला के साथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, श्रद्धा श्रीनाथ, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, सचिन खेडेकर, मकरंद देशपांडे, आदुकलम नरेन, नितिन मेहता, रवि किशन, वीटीवी गणेश, ऋषि और चांदनी चौधरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।