फैंस को हमेशा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) खूबसूरत अंदाज में ही दिखाई दी है। लेकिन उनके इस लुक ने सबको हैरान कर के रख दिया है। उनकी इन तस्वीरों में आप देख सकते हैंं कि उर्वशी के बाल बिखरे हुए, आंखों में मोटा काजल, मांग में सिंदूर, माथे पर बड़ी सी बिंदी और वह डांसर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं। उर्वशी की ये फोटो सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल हो रही है बल्कि इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इन तस्वीरों को उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- ‘Happy Monday’। उर्वशी रौतेला की फोटो पर उनके फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।