24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्वशी रौतेला ने अपने बर्थडे पर खर्च किए इतने पैसे, जितने में आप खरीद लेंगे एक शानदार घर

Urvashi Rautela Birthday Celebration: उर्वशी रौतेला अपनी बेबाक खूबसूरती और स्टनिंग लुक के लिए काफी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस उर्वशी ने 25 फरवरी को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। अपने बर्थडे के दिन उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया था, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Feb 2023, 6:50 PM IST

Urvashi Rautela Spends 93 Lakh On Her Lavish Birthday Celebration

Urvashi Rautela Spends 93 Lakh On Her Lavish Birthday Celebration

Urvashi Rautela Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्म में भले ही उनका कोई खास रोल नहीं होते है लेकिन उर्वशी अपने फैशन सेंस और बोल्ड लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बीच, अब सबका ध्यान एक और वजह से उर्वशी की तरफ गया है। इसकी वजह है उनका खुद के बर्थडे पर किया गया खर्च। उर्वशी रौतेला ने 25 फरवरी को अपना 29वां बर्थडे मनाया था। हर साल वह अपना बर्थडे धमाकेदार तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। इस साल भी उन्होंने अपना जन्मदिन अनोखे और भव्य अंदाज में मनाया।


उर्वशी ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें


उर्वशी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जो रकम खर्च की थी, वह अब सामने आ गई है। यह रकम इतनी बड़ी है कि उस पैसे से 1 घर भी खरीदा जा सकता है। उर्वशी ने हाल ही में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।


बर्थडे के लिए उर्वशी ने खर्च किए लाखों रुपए


खबर है कि उर्वशी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने में लाखों रुपए खर्च कर दिए हैं। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने जन्मदिन के जश्न की कई तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में वह खूबसूरत तो नजर आ ही रही हैं, इसके अलावा उनके आस पास की सजावट ने भी उनके फैंस का ध्यान खींच लिया है।


बर्थडे पर सेक्सी आउटफिट में नजर आई उर्वशी


तस्वीरों में उर्वशी ने ब्लू कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसमें मिरर वर्क टॉप और शीयर चोली थी। सेक्सी आउटफिट में हॉल्टर नेक था और इसने एक्ट्रेस के कर्व्स को पूरी तरह से निखार दिया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्वशी ने लटकन वाले झुमके और एक जोड़ी डायमंड रिंग्स पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने दोनों हाथों में कुछ चंकी ब्रेसलेट भी पहने हुए थे, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला के इस लुक को पाने के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं इतने रुपये, जितने में आप खरीद लेंगे महंगी कार


बर्थडे के मंगाया कीमती सामान


तो वहीं, अपने जन्मदिन पर लाखों खर्च करने वाली उर्वशी ने अपने लिए 100 हीरों से जड़ित गुलाब के फूल जन्मदिन के तोहफे के तौर पर खरीदे। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने खास दिन पर 24 कैरेट सोने के कपकेक और डायमंड केक का भी लुत्फ उठाया। तस्वीरों में पूरे इलाके को हीलियम के गुब्बारों, असली गुलाब और शानदार मोमबत्तियों से सजाया गया था।


उर्वशी ने बर्थडे पर खर्च किए इतने रुपए


बताया जा रहा है कि उर्वशी ने अपना ग्रैंड बर्थडे पेरिस में सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एफिल टॉवर के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने शानदार बर्थडे पर 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 93 लाख रुपए से अधिक खर्च किए।


इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं उर्वशी


बात करें, उर्वशी के वर्कफ्रंट की तो वह राम पोथिनेनी के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस हैंडसम हंक मिशेल मोरोन के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू भी करेंगी।

यह भी पढ़ें: 'कांतारा 2' में उर्वशी रौतेला करेंगी एंट्री? ऋषभ शेट्टी ने दिया अपडेट

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग